दे मोहब्बत तो मोहब्बत में असर पैदा कर - बेख़ुद देहलवी

बेख़ुद देहलवीबेख़ुद देहलवी

9 min read · 12.5K reads

दे मोहब्बत तो मोहब्बत में असर पैदा कर
जो इधर दिल में है या रब वो उधर पैदा कर

दूद-ए-दिल इश्‍क़ में इतना तो असर पैदा कर
सर कटे शमअ की मानिंद तो सर पैदा कर

फिर हमारा दिल-ए-गुम-गश्‍ता भी मिल जाएगा
पहले तू अपना दहन अपनी कमर पैदा कर

काम लेने हैं मोहब्बत में बहुत से या रब
और दिल दे हमें इक और जिगर पैदा कर

थम ज़रा ऐ अदम-आबाद के जाने वाले
रह के दुनिया में अभी ज़ाद-ए-सफ़र पैदा कर

झूठ जब बोलते हैं वो तो दुआ होती है
या इलाही मेरी बातों में असर पैदा कर

आईना देखना इस हुस्न पे आसान नहीं
पेश-तर आँख मेरी मेरी नज़र पैदा कर

सुब्ह-ए-फुर्क़त तो क़यामत की सहर है या रब
अपने बन्दों के लिए और सहर पैदा कर

मुझ को रोता हुआ देखें तो झुलस जाएँ रक़ीब
आग पानी में भी ऐ सोज़-ए-जिगर पैदा कर

मिट के भी दूरी-ए-गुलशन नहीं भाती या रब
अपनी क़ुदरत से मेरी ख़ाक में पर पैदा कर

शिकवा-ए-दर्द-ए-जुदाई पे वो फ़रमाते हैं
रंज सहने को हमारा सा जिगर पैदा कर

दिन निकलने को है राहत से गुज़र जाने दे
रूठ कर तो न क़यामत की सहर पैदा कर

हम ने देखा है कि मिल जाते हैं लड़ने वाले
सुल्ह की ख़ू भी तो ऐ बानी-शर पैदा कर

मुझ से घर आने के वादे पे बिगड़ कर बोले
कह दिया ग़ैर के दिल में अभी घर पैदा कर

मुझ से कहती है कड़क कर ये कमाँ क़ातिल की
तीर बन जाए निशाना वो जिगर पैदा कर

क्या क़यामत में भी पर्दा न उठेगा रूख से
अब तो मेरी शब-ए-यलदा की सहर पैदा कर

देखना खेल नहीं जलवा-ए-दीदार तेरा
पहले मूसा सा कोई अहल-ए-नज़र पैदा कर

दिल में भी मिलता है वो काबा भी उस का हैं मक़ाम
राह नज़दीक की ऐ अज़्म-ए-सफर पैदा कर

ज़ोफ़ का हुक्म ये है कि होंट न हिलने पाएँ
दिल ये कहता है कि नाले में असर पैदा कर

नाले ‘बेख़ुद’ के क़यामत हैं तुझे याद रहे
ज़ुल्म करना है तो पत्थर का जिगर पैदा कर
बेख़ुद देहलवी
About the poet

बेख़ुद देहलवी

View profile & all 18 Poems / Stories

More from बेख़ुद देहलवी

  1. आप हैं बे-गुनाह क्या कहना - बेख़ुद देहलवी

    आप हैं बे-गुनाह क्या कहनाक्या सफ़ाई है वाह क्या कहना

    12.4K reads
  2. आशिक़ हैं मगर इश्‍क़ नुमायाँ नहीं रखते - बेख़ुद देहलवी

    आशिक़ हैं मगर इश्‍क़ नुमायाँ नहीं रखतेहम दिल की तरह गिरेबाँ नहीं रखते

    12.4K reads
  3. आशिक़ समझ रहे हैं मुझे दिल लगी से आप - बेख़ुद देहलवी

    आशिक़ समझ रहे हैं मुझे दिल लगी से आपवाक़िफ़ नहीं अभी मेरे दिल की लगी से आप

    12.4K reads
  4. ऐसा बना दिया तुझे कुदरत ख़ुदा की है - बेख़ुद देहलवी

    ऐसा बना दिया तुझे कुदरत ख़ुदा की हैकिस हुस्न का है हुस्न अदा किस अदा की है

    12.4K reads
  5. बज़्म-ए-दुश्‍मन में बुलाते हो ये क्या करते हो - बेख़ुद देहलवी

    बज़्म-ए-दुश्‍मन में बुलाते हो ये क्या करते होऔर फिर आँख चुराते हो ये क्या करते हो

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीशुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़