यूँही रहा जो बुतों पर निसार दिल मेरा

बेखुद बदायुनीबेखुद बदायुनी17 Sept 1857 – 10 Nov 1912

1 min read · 12.4K reads

यूँही रहा जो बुतों पर निसार दिल मेरा

करेगा मुझ को ज़माने में ख़्वार दिल मेरा

चली चली मिज़ा-ए-अश्क-बार आँख मिरी

जला जला नफ़स-ए-शोला-बार दिल मेरा

अजीब मूनिस ओ हमदर्द ओ ज़ी-मुरव्वत था

ग़रीक़-ए-रहमत-ए-पर्वरदिगार दिल मेरा

वफ़ूर-ए-शर्म से वाँ इज्तिनाब मद्द-ए-नज़र

हुजूम-ए-शौक़ से याँ बे-क़रार दिल मेरा

बना दिया उसे ख़ुद-बीन ओ ख़ुद-नुमा 'बेख़ुद'

हुआ है आईना-ए-हुस्न-ए-यार दिल मेरा

बेखुद बदायुनी
About the poet

बेखुद बदायुनी

मूल नाम : मोलवी अब्दुल हई जन्म : 17 Sep 1857 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Nov 1912 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश संबंधी : अल्ताफ़ हुसैन हाली (गुरु), दाग़ देहलवी (गुरु) बेख़ुद बदायूनी, अब्दुल हई (1857-1912) बेख़ुद ख़ुद अपने बक़ौल नौजवानी में हुस्न-परस्त और आ’शिक़-मिज़ाज…

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like