जिस में सौदा नहीं वो सर ही नहीं

बेखुद बदायुनीबेखुद बदायुनी17 Sept 1857 – 10 Nov 1912

1 min read · 12.4K reads

जिस में सौदा नहीं वो सर ही नहीं

दर्द जिस में नहीं जिगर ही नहीं

लोग कहते हैं वो भी हैं बेचैन

कुछ ये बे-ताबियाँ इधर ही नहीं

दिल कहाँ का जो दर्द-ए-दिल ही न हो

सर कहाँ का जो दर्द-ए-सर ही नहीं

बे-ख़बर जिन की याद में हैं हम

ख़ैर से उन को कुछ ख़बर ही नहीं

'बेख़ुद'-ए-महव ओ शिकवा-हा-ए-इताब

इस मनुश का तो वो बशर ही नहीं

बेखुद बदायुनी
About the poet

बेखुद बदायुनी

मूल नाम : मोलवी अब्दुल हई जन्म : 17 Sep 1857 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Nov 1912 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश संबंधी : अल्ताफ़ हुसैन हाली (गुरु), दाग़ देहलवी (गुरु) बेख़ुद बदायूनी, अब्दुल हई (1857-1912) बेख़ुद ख़ुद अपने बक़ौल नौजवानी में हुस्न-परस्त और आ’शिक़-मिज़ाज…

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like