दर्द-ए-दिल में कमी न हो जाए

बेखुद बदायुनीबेखुद बदायुनी17 Sept 1857 – 10 Nov 1912

1 min read · 12.4K reads

दर्द-ए-दिल में कमी न हो जाए

दोस्ती दुश्मनी न हो जाए

तुम मिरी दोस्ती का दम न भरो

आसमाँ मुद्दई' न हो जाए

बैठता है हमेशा रिंदों में

कहीं ज़ाहिद वली न हो जाए

ताले-ए-बद वहाँ भी साथ न दे

मौत भी ज़िंदगी न हो जाए

अपनी ख़ू-ए-वफ़ा से डरता हूँ

आशिक़ी बंदगी न हो जाए

कहीं 'बेख़ुद' तुम्हारी ख़ुद्दारी

दुश्मन-ए-बे-ख़ुदी न हो जाए

बेखुद बदायुनी
About the poet

बेखुद बदायुनी

मूल नाम : मोलवी अब्दुल हई जन्म : 17 Sep 1857 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Nov 1912 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश संबंधी : अल्ताफ़ हुसैन हाली (गुरु), दाग़ देहलवी (गुरु) बेख़ुद बदायूनी, अब्दुल हई (1857-1912) बेख़ुद ख़ुद अपने बक़ौल नौजवानी में हुस्न-परस्त और आ’शिक़-मिज़ाज…

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like