कभी हया उन्हें आई कभी ग़ुरूर आया

बेखुद बदायुनीबेखुद बदायुनी17 Sept 1857 – 10 Nov 1912

1 min read · 12.4K reads

कभी हया उन्हें आई कभी ग़ुरूर आया

हमारे काम में सौ सौ तरह फ़ुतूर आया

हज़ार शुक्र वो आशिक़ तो जानते हैं मुझे

जो कहते हैं कि तिरा दिल कहीं ज़रूर आया

जो बा-हवास था देखा उसी ने जल्वा-ए-यार

जिसे सुरूर न आया उसे सुरूर आया

ख़ुदा वो दिन भी दिखाए कि मैं कहूँ 'बेख़ुद'

जनाब-ए-'दाग़' से मिलने मैं राम-पूर आया

बेखुद बदायुनी
About the poet

बेखुद बदायुनी

मूल नाम : मोलवी अब्दुल हई जन्म : 17 Sep 1857 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Nov 1912 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश संबंधी : अल्ताफ़ हुसैन हाली (गुरु), दाग़ देहलवी (गुरु) बेख़ुद बदायूनी, अब्दुल हई (1857-1912) बेख़ुद ख़ुद अपने बक़ौल नौजवानी में हुस्न-परस्त और आ’शिक़-मिज़ाज…

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like