हैं वस्ल में शोख़ी से पाबंद-ए-हया आँखें

बेखुद बदायुनीबेखुद बदायुनी17 Sept 1857 – 10 Nov 1912

1 min read · 12.4K reads

हैं वस्ल में शोख़ी से पाबंद-ए-हया आँखें

अल्लाह-रे ज़ालिम की मज़लूम-नुमा आँखें

आफ़त में फंसाएँगी दीवाना बनाएँगी

वो ग़ालिया-सा ज़ुल्फ़ें वो होश-रुबा आँखें

क्या जानिए क्या करता क्या देखता क्या कहता

ज़ाहिद को भी मेरी सी देता जो ख़ुदा आँखें

रहम उन को न आया था तो शर्म ही आ जाती

बे-दाद के शिकवे पर झुकतीं तो ज़रा आँखें

तुम जान को खो बैठो या आँखों को रो बैठो

'बेख़ुद' न मिलाएँगे वो तुम से ज़रा आँखें

बेखुद बदायुनी
About the poet

बेखुद बदायुनी

मूल नाम : मोलवी अब्दुल हई जन्म : 17 Sep 1857 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Nov 1912 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश संबंधी : अल्ताफ़ हुसैन हाली (गुरु), दाग़ देहलवी (गुरु) बेख़ुद बदायूनी, अब्दुल हई (1857-1912) बेख़ुद ख़ुद अपने बक़ौल नौजवानी में हुस्न-परस्त और आ’शिक़-मिज़ाज…

View profile & all 19 Poems / Stories