इस बज़्म में न होश रहेगा ज़रा मुझे

बेखुद बदायुनीबेखुद बदायुनी17 Sept 1857 – 10 Nov 1912

1 min read · 12.4K reads

इस बज़्म में न होश रहेगा ज़रा मुझे

ऐ शौक़-ए-हरज़ा-ताज़ कहाँ ले चला मुझे

ये दर्द-ए-दिल ही ज़ीस्त का बा'इस है चारा-गर

मर जाऊँगा जो आई मुआफ़िक़ दवा मुझे

इस ज़ौक़-ए-इब्तिला का मज़ा उस के दम से है

सब कुछ मिला मिला हो दिल-ए-मुब्तला मुझे

दैर-ओ-हरम को देख लिया ख़ाक भी नहीं

बस ऐ तलाश-ए-यार न दर दर फिरा मुझे

ये दिल से दूर हो न दिखाए ख़ुदा वो दिन

ज़ालिम तिरा ख़याल है दिल से सिवा मुझे

रंज-ओ-मलाल ओ हसरत-ओ-अरमान-ओ-आरज़ू

जाने से एक दिल के बहुत कुछ मिला मुझे

मैं जानता हूँ आप हैं मस्त अपने हाल में

'बेख़ुद' नहीं है आप से मुतलक़ गिला मुझे

बेखुद बदायुनी
About the poet

बेखुद बदायुनी

मूल नाम : मोलवी अब्दुल हई जन्म : 17 Sep 1857 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Nov 1912 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश संबंधी : अल्ताफ़ हुसैन हाली (गुरु), दाग़ देहलवी (गुरु) बेख़ुद बदायूनी, अब्दुल हई (1857-1912) बेख़ुद ख़ुद अपने बक़ौल नौजवानी में हुस्न-परस्त और आ’शिक़-मिज़ाज…

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like