हश्र पर वा'दा-ए-दीदार है किस का तेरा

Bekhud BadayuniBekhud Badayuni17 Sept 1857 – 10 Nov 1912

1 min read · 12.6K reads

हश्र पर वा'दा-ए-दीदार है किस का तेरा

लाख इंकार इक इक़रार है किस का तेरा

न दवा से उसे मतलब न शिफ़ा से सरोकार

ऐसे आराम में बीमार है किस का तेरा

लाख पर्दे में निहाँ शक्ल है किस की तेरी

जल्वा हर शय से नुमूदार है किस का तेरा

और पामाल-ए-सितम कौन है तू है 'बेख़ुद'

उस सितमगर से सरोकार है किस का तेरा

 

Bekhud Badayuni
About the poet

Bekhud Badayuni

Muhammad Abdul-Hayy Siddiqui (17 September 1857 - 10 November 1912) (Urdu/Arabic: محمّد عبدالحي صدیقی), writing under the pen-name Bekhud Badayuni (Urdu/Persian: بےخود بدایونی), was one of the leading Urdu poets of the late nineteenth and early twentieth cent…

View profile & all 16 Poems / Stories