हासिल उस मह-लक़ा की दीद नहीं

Bekhud BadayuniBekhud Badayuni17 Sept 1857 – 10 Nov 1912

1 min read · 12.7K reads

हासिल उस मह-लक़ा की दीद नहीं

ईद है और हम को ईद नहीं

छेड़ देखो कि ख़त तो लिक्खा है

मेरे ख़त की मगर रसीद नहीं

जानते हों उमीद-वार मुझे

उन से ये भी मुझे उमीद नहीं

यूँ तरसते हैं मय को गोया हम

पीर-ए-मय-ख़ाना के मुरीद नहीं

ख़ून हो जाएँ ख़ाक में मिल जाएँ

हज़रत-ए-दिल से कुछ बईद नहीं

आओ मेरे मज़ार पर भी कभी

कुश्ता-ए-नाज़ क्या शहीद नहीं

हम तो मायूस हैं मगर 'बेख़ुद'

दिल-ए-ना-फ़हम ना-उमीद नहीं

 

Bekhud Badayuni
About the poet

Bekhud Badayuni

Muhammad Abdul-Hayy Siddiqui (17 September 1857 - 10 November 1912) (Urdu/Arabic: محمّد عبدالحي صدیقی), writing under the pen-name Bekhud Badayuni (Urdu/Persian: بےخود بدایونی), was one of the leading Urdu poets of the late nineteenth and early twentieth cent…

View profile & all 16 Poems / Stories