रक़ीबों का मुझ से गिला हो रहा है's image
0198

रक़ीबों का मुझ से गिला हो रहा है

ShareBookmarks

रक़ीबों का मुझ से गिला हो रहा है

ये क्या कर रहे हो ये क्या हो रहा है

दुआ को नहीं राह मिलती फ़लक की

कुछ ऐसा हुजूम-ए-बला हो रहा है

वो जो कर रहे हैं बजा कर रहे हैं

ये जो हो रहा है बजा हो रहा है

वो ना-आश्ना बेवफ़ा मेरी ज़िद से

ज़माने का अब आश्ना हो रहा है

छुपाए हुए दिल को फिरते हैं 'बेख़ुद'

कि ख़्वाहाँ कोई दिल-रुबा हुआ है

Read More! Learn More!

Sootradhar