उन को बुत समझा था या उन को ख़ुदा समझा था मैं - बेहज़ाद लखनवी

बेहज़ाद लखनवीबेहज़ाद लखनवी

6 min read · 12.4K reads

उन को बुत समझा था या उन को ख़ुदा समझा था मैं
हाँ, बता दे ऐ जबीन-ए-शौक़, क्या समझा था मैं

अल्लाह-अल्लाह क्या इनायत कर गई मिज़राब-ए-इश्क़
वर्ना साज़-ए-ज़िन्दगी को बे-सदा समझा था मैं

उन से शिकवा क्यूँ करूँ उन से शिकायत क्या करूँ
ख़ुद बड़ी मुश्किल से अपना मुद्दआ समझा था मैं

मेरी हालत देखिए मेरा तड़पना देखिए
आप को इस से ग़रज़ क्या है कि क्या समझा था मैं

खुल गया ये राज़ उन आँखों के अश्क-ए-नाज़ से
कैफ़ियात-ए-हुस्न को ग़म से जुदा समझा था मैं

ऐ जबीन-ए-शौक़ हाँ तुझ को बड़ी ज़हमत हुई
आज हर ज़र्रे को उन का नक़्श-ए-पा समझा था मैं

इक नज़र पर मुनहसिर थी ज़ीस्त की कुल काएनात
हर नज़र को जान जान-ए-मुद्दआ समझा था मैं

आ रहा है क्यूँ किसी का नाम होंटों तक मिरे
ऐ दिल-ए-मुज़्तर तुझे सब्र-आज़मा समझा था मैं

आप तो हर हर क़दम पर हो रहे हैं जल्वा-गर
आप को हद्द-ए-नज़र से मावरा समझा था मैं

ये फ़ुग़ाँ ये शोर ये नाले ये शेवन थे फ़ुज़ूल
क्या बताती थी मोहब्बत और क्या समझा था मैं

उस निगाह-ए-नाज़ ने बहज़ाद मुझ को खो दिया
जिस निगाह-ए-नाज़ को अपनी दवा समझा था मैं
बेहज़ाद लखनवी
About the poet

बेहज़ाद लखनवी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from बेहज़ाद लखनवी

  1. ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाए - बेहज़ाद लखनवी

    ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाएमंज़िल के लिए दो-गाम चलूँ और सामने मंज़िल आ जाए

    12.4K reads
  2. क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँ - बेहज़ाद लखनवी

    क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँतू जान-ए-तमाशा है मैं महव-ए-तमाशा हूँ

    12.4K reads
  3. लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकी - बेहज़ाद लखनवी

    लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकीइक कहानी छिड़ रही है इक कहानी हो चुकी

    12.4K reads
  4. तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती है - बेहज़ाद लखनवी

    तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती हैकि इक निगाह में दुनिया तमाम होती है

    12.4K reads
  5. यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाए - बेहज़ाद लखनवी

    यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाएबज़्म उस शख़्स की है तू जिसे हासिल हो जाए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश