मोहब्बत मुस्तक़िल कैफ़-आफ़रीं मालूम होती है - बेहज़ाद लखनवी

बेहज़ाद लखनवीबेहज़ाद लखनवी

5 min read · 12.4K reads

मोहब्बत मुस्तक़िल कैफ़-आफ़रीं मालूम होती है
ख़लिश दिल में जहाँ पर थी वहीं मालूम होती है

तिरे जल्वों से टकरा कर नहीं मालूम होती है
नज़र भी एक मौज-ए-तह-नशीं मालूम होती है

नुक़ूश-ए-पा के सदक़े बन्दगी-इश्क़ के क़ुर्बां
मुझे हर सम्त अपनी ही जबीं मालूम होती है

मिरी रग रग में यूँ तो दौड़ती है इश्क़ की बिजली
कहीं ज़ाहिर नहीं होती कहीं मालूम होती है
 
ये एजाज़-ए-नज़र कब है ये कब है हुस्न की काविश
हसीं जो चीज़ होती है हसीं मालूम होती है

उमीदें तोड़ दे मेरे दिल-ए-मुज़्तर ख़ुदा-हाफ़िज़
ज़बान-ए-हुस्न पर अब तक नहीं मालूम होती है

उसे क्यूँ मय-कदा कहता है बतला दे मिरे साक़ी
यहाँ की सर-ज़मीं ख़ुल्द-ए-बरीं मालूम होती है

अरे ऐ चारा-गर हाँ हाँ ख़लिश तू जिस को कहता है
ये शय दिल में नहीं दिल के क़रीं मालूम होती है

किसी के पा-ए-नाज़ुक पर झुकी है और नहीं उठती
मुझे बहज़ाद ये अपनी जबीं मालूम होती है
बेहज़ाद लखनवी
About the poet

बेहज़ाद लखनवी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from बेहज़ाद लखनवी

  1. ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाए - बेहज़ाद लखनवी

    ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाएमंज़िल के लिए दो-गाम चलूँ और सामने मंज़िल आ जाए

    12.4K reads
  2. क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँ - बेहज़ाद लखनवी

    क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँतू जान-ए-तमाशा है मैं महव-ए-तमाशा हूँ

    12.4K reads
  3. लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकी - बेहज़ाद लखनवी

    लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकीइक कहानी छिड़ रही है इक कहानी हो चुकी

    12.4K reads
  4. तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती है - बेहज़ाद लखनवी

    तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती हैकि इक निगाह में दुनिया तमाम होती है

    12.4K reads
  5. यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाए - बेहज़ाद लखनवी

    यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाएबज़्म उस शख़्स की है तू जिसे हासिल हो जाए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश