बरसों ग़म-ए-गेसू में गिरफ़्तार तो रक्खा

बेगम लखनवीबेगम लखनवी

1 min read · 12.4K reads

बरसों ग़म-ए-गेसू में गिरफ़्तार तो रक्खा

अब कहते हो क्या तुम ने मुझे मार तो रक्खा

कुछ बे-अदबी और शब-ए-वस्ल नहीं की

हाँ यार के रुख़्सार पे रुख़्सार तो रक्खा

इतना भी ग़नीमत है तिरी तरफ़ से ज़ालिम

खिड़की न रखी रौज़न-ए-दीवार तो रक्खा

वो ज़ब्ह करे या न करे ग़म नहीं इस का

सर हम ने तह-ए-ख़ंजर-ए-ख़ूँ-ख़्वार तो रक्खा

इस इश्क़ की हिम्मत के मैं सदक़े हूँ कि 'बेगम'

हर वक़्त मुझे मरने पे तय्यार तो रक्खा

बेगम लखनवी
About the poet

बेगम लखनवी

View profile & all 3 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like