कविता

बेबी शॉबेबी शॉ

1 min read · 12.3K reads

मुझे पहली बार पता चला—

सब ट्रेनें कानपुर जाती हैं

नहीं सब नहीं

सिर्फ़ वे जो ख़ाली हैं—

अकेली और दुखी

मुझे यह भी पता चला

सब प्रेमी कैसे मोड़ लेते हैं स्वयं को

और बदल लेते हैं पार्टी

राजपथ में निकल पड़ता है जुलूस

बड़ी-बड़ी गाड़ियाँ

जाम

मिलना न मिलना

चाहना न चाहना

और जमशेदपुर से लेकर कानपुर तक

इस ख़बर को लेकर

धीरे और भी धीरे

तुम्हारे और मेरे बीच

झूम उठती है भाषा

झूम उठते हैं शब्द

झूम उठता है प्यार...

इसे कविता कहते हैं—

आमजन!

बेबी शॉ
About the poet

बेबी शॉ

नई पीढ़ी की सुपरिचित-सम्मानित बांग्ला कवि-गद्यकार-अनुवादक। बारह से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। हिंदी में भी कविताएँ लिखती हैं।

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like