साथ

बेबी शॉबेबी शॉ

1 min read · 12.4K reads

तुम्हारी आँखें मुझे पागल कर देती हैं

तुम्हारा मन पुकारता है मुझे

विसर्जन

लगता है इस दुनिया में कहीं हिंसा नहीं है

कोई भी जुदा नहीं है

इजराइल शांत है

फ़िलिस्तीन मुक्त

यूक्रेन ख़ुश

भारत-भूमि सुंदर और अन्नयुक्त

मैं मुग्ध हो जाती हूँ

और रच लेती हूँ

बहुत सारी पंक्तियाँ

और उनसे बहुत सारी कविताएँ

तुम भी सहज और सरल होकर कहते हो—

यह दुनिया

एक दिन

सहज और शांत हो जाएगी

प्रेम में

अगर पास तुम रहो...

बेबी शॉ
About the poet

बेबी शॉ

नई पीढ़ी की सुपरिचित-सम्मानित बांग्ला कवि-गद्यकार-अनुवादक। बारह से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। हिंदी में भी कविताएँ लिखती हैं।

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like