शिकवा अपने तालेओं की ना-रसाई का करूँ

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ानबयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

1 min read · 12.4K reads

शिकवा अपने तालेओं की ना-रसाई का करूँ

या गिला ऐ शोख़ तेरी बेवफ़ाई का करूँ

वो कि इक मुद्दत तलक जिस को भला कहता रहा

आह अब किस मुँह से ज़िक्र उस की बुराई का करूँ

आब-ए-ज़मज़म से मैं धो लूँ अपनी पेशानी के तईं

दर पे तब उस के इरादा जब्हा-साई का करूँ

ख़ूब सी तंबीह करना ऐ जुदाई तू मुझे

गर किसी से फिर कभी क़स्द आश्नाई का करूँ

गर मुसख़्ख़र होवे वो ख़ुर्शीद-रू मेरा 'बयाँ'

बादशाही क्या कि मैं दावा ख़ुदाई का करूँ

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान
About the poet

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

उपनाम : 'बयाँ' मूल नाम : ख़्वाजा अहसनुल्लाह ख़ान जन्म : आगरा, उत्तर प्रदेश

View profile & all 22 Poems / Stories