मत सता मुझ को आन आन अज़ीज़

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ानबयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

1 min read · 12.4K reads

मत सता मुझ को आन आन अज़ीज़

टुक कहा भी किसी का मान अज़ीज़

क्यूँके दिल उस से फेर लूँ नासेह

जिस से रखता नहीं हूँ जान अज़ीज़

याँ है ख़्वाहिश ख़दंग की तेरे

न रखे गो कि वाँ कमान अज़ीज़

दिल इधर खींचता है सीना उधर

सब को होता है मेहमान अज़ीज़

दिल से ख़ादिम हूँ मैं 'बयाँ' उन का

जितने हैं मेरे मेहरबान अज़ीज़

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान
About the poet

बयाँ अहसनुल्लाह ख़ान

उपनाम : 'बयाँ' मूल नाम : ख़्वाजा अहसनुल्लाह ख़ान जन्म : आगरा, उत्तर प्रदेश

View profile & all 22 Poems / Stories