पराजय - बसन्तजीत सिंह हरचंद

बसन्तजीत सिंह हरचंदबसन्तजीत सिंह हरचंद13 Sept 1942

2 min read · 12.4K reads

हाथ लगी तनिक छार
मैं जीवन गया हार।

मेरा हर स्वर्ण दांव,
मिट्टी के गया भाव,
अंतर्मन -गहन - घाव,
गढ़े दंत धारदार।

औरों के श्वास छीन,
जीते जो वे अदीन,
मैं पल-पल हुआ दीन,
सोच -सोच सच विचार।

(आ गीत कातें री!, १९९३)
बसन्तजीत सिंह हरचंद
About the poet

बसन्तजीत सिंह हरचंद

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like