लोहा - बसन्तजीत सिंह हरचंद

बसन्तजीत सिंह हरचंदबसन्तजीत सिंह हरचंद13 Sept 1942

2 min read · 12.4K reads

मैं किसी जयप्रकाश से न मिला,
किसी विनोबा के आश्रम में
वसन्त बनकर न खिला
किसी भी गांधी की
लाठी न हुआ,
मुझे किसी पारस ने न छुआ
मैं लोहा हूँ लोहा
हथौड़े का
कल का
दात्री का
हल का

(समय की पतझड़ में, १९८२)
बसन्तजीत सिंह हरचंद
About the poet

बसन्तजीत सिंह हरचंद

View profile & all 40 Poems / Stories