ओ,गीतेश्वर !
भूख ही भूख है,
क्षुधा ही क्षुधा है
हृदयों में किसी के हर्ष नहीं रहा है
भारत अब भारतवर्ष नहीं रहा है ।
हज़ारों एकवस्त्रधारिणी दरिद्र - सुताओं को
शोषण निर्वस्त्रा करने पर तुला है .
थर -थर काँप रहीं प्रार्थनाएं ये ,
आकुला - व्याकुला हैं .
क्या इन्हें फिर आत्मा को मारना है ,
सत्य को हारना है .
हा ! विवशताओं ने
इनका मुख सीया है ,
इनके लिए कृष्ण कह तूने क्या किया है १
ये आत्म - ग्लानी के
लाक्षाग्रह में जल रही हैं ,
झुलस प्रतिपल रही हैं .
इन सबका परन्तप
भूख ही भूख है,
क्षुधा ही क्षुधा है
हृदयों में किसी के हर्ष नहीं रहा है
भारत अब भारतवर्ष नहीं रहा है ।
हज़ारों एकवस्त्रधारिणी दरिद्र - सुताओं को
शोषण निर्वस्त्रा करने पर तुला है .
थर -थर काँप रहीं प्रार्थनाएं ये ,
आकुला - व्याकुला हैं .
क्या इन्हें फिर आत्मा को मारना है ,
सत्य को हारना है .
हा ! विवशताओं ने
इनका मुख सीया है ,
इनके लिए कृष्ण कह तूने क्या किया है १
ये आत्म - ग्लानी के
लाक्षाग्रह में जल रही हैं ,
झुलस प्रतिपल रही हैं .
इन सबका परन्तप








