करे ‘अर्ज़-ए-तमन्ना ख़ाक कोई उस सितमगर से
ज़बाँ कटती है अब तो बात पर ख़ंजर निकलते हैं
सिवा है फ़ित्ना-ए-महशर से भी तूल-ए-'अमल उन का
तिरे गेसू तिरे क़ामत से भी गज़-भर निकलते हैं
क़फ़स में भी तो मुझ पर ये सितम सय्याद ढाता है
कतर देता है दस गिनती के जब दो पर निकलते हैं
बँधा रहता है शीराज़ा जो मुट्ठी बंद रहती है
भरम खोते हैं जब जामे से गुल बाहर निकलते हैं
चलो फिर 'बर्क़' मयख़ाने चलें फिर तोड़ लें तौबा
अभी तो अपने ही कुछ दाम साक़ी पर निकलते हैं








