कौन बजाए बाँसुरिया

हरीशचंद्र पांडेहरीशचंद्र पांडे28 Sept 1952

1 min read · 12.4K reads

और कोई धुन नहीं मिली तुम्हें क्या सपेरे

कि फेर-फेर बजाते हो यही

—कौन बजाए बाँसुरिया

धुनें हैं सैकड़ों बल्कि हज़ारों-हज़ार

ये धुन बाँधी थी हेमंत दा ने ये उनकी हुई

ये लता की हो सकती है जिसने स्वर दिया इसे

ये हो सकती है वैजयंतीमाला की भँगिमाओं के नाम

ये गीतकार की हो सकती है या निर्माता, निर्देशक की

तुम्हारी तो क़तई नहीं

किसी चीकट लंबू झोले में बंद हो जाने के लिए

नहीं बनी थी यह धुन

जाने कितने मुहल्ले बदले

जाने कितनी नागिनें

पर धुन नहीं बदली तुमने

आधी शताब्दी से बजा रहे हो यही धुन

और ऊबे नहीं हो

क्या है इसमें ऐसा

कि आज भी भरी दुपहरी में खड़क जाते हैं

कान छोकरों के

उम्रदराज़ टीस भरी करवटें बदलने लगते हैं

और कोई औरत यह कहते हुए मिल जाती है

मेरी माँ... बहुत अच्छा नाचती थी इस पर

क्या तुम्हीं ने ज़िंदा रखा है इसे गाँव-गाँव

गली-गली घूम कर

या फिर इस धुन ने तुम्हें ज़िंदा रखा है

नागिनें नाचती रही हैं इस धुन पर

या तुम्हारे चूल्हे की आग

इस लू भरी दुपहरी में पूरा जेठ हींच कर फेफड़ों में

फिर बजा रहे हो वही

ये धुन है या कोई अबूझ प्रश्न

—कौन बजाए बाँसुरिया?

हरीशचंद्र पांडे
About the poet

हरीशचंद्र पांडे

नवें दशक में सामने आए हिंदी के महत्त्वपूर्ण कवि। अपने काव्य-विषयों, धैर्य और सादगी के लिए उल्लेखनीय मूल नाम : हरीशचंद्र पांडे जन्म : अल्मोड़ा, उत्तराखंड हरीशचंद्र पांडे का जन्म उत्तराखंड से अल्मोड़ा में 28 दिसंबर 1952 को हुआ। अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ से स्कूली शिक…

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय