दिल जो सूरत-गर-ए-मअ'नी का सनम-ख़ाना बने

बर्क़ देहलवीबर्क़ देहलवी

1 min read · 12.4K reads

दिल जो सूरत-गर-ए-मअ'नी का सनम-ख़ाना बने

आँख जिस शय प पड़े जल्वा-ए-जानाना बने

उतने ही हो गए हम मंज़िल-ए-इरफ़ाँ के क़रीब

जिस क़दर रस्म-ओ-रह-ए-दहर से बेगाना बने

ता-दर-ए-यार पहुँचता है वो ख़ुद-रफ़्ता-ए-शौक़

अपनी हस्ती से जो इस राह में बेगाना बने

ज़र्फ़-ए-मय टूट के भी होने न पाए बेकार

हो शिकस्ता कोई शीशा तो वो पैमाना बने

सई-ए-नाकाम से मैं हाथ उठाऊँगा न 'बर्क़'

मेरी बिगड़ी हुई तक़दीर बने या न बने

बर्क़ देहलवी
About the poet

बर्क़ देहलवी

उपनाम : 'बर्क़' मूल नाम : मुंशी महाराज बहादुर जन्म : दिल्ली निधन : 09 Feb 1936 | पानीपत, हरयाना मुंशी महाराज बर्क़ का जन्म जुलाई 1884 में देहली के एक कायस्थ परिवार में हुआ उनके पूर्वजों का पुराना वतन संकट ज़िला एटा उ0 प्र0 था। परिवार के मुखिया राय जागरूप बहादु…

View profile & all 10 Poems / Stories

More from बर्क़ देहलवी

  1. ताबिश-ए-हुस्न हिजाब-ए-रुख़-ए-पुर-नूर नहीं

    ताबिश-ए-हुस्न हिजाब-ए-रुख़-ए-पुर-नूर नहींरख़्ना-गर हो निगह-ए-शौक़ तो कुछ दूर नहीं

    12.4K reads
  2. अबरू का वार और दिल-ए-बे-क़रार पर

    अबरू का वार और दिल-ए-बे-क़रार परक्यों रख लिया ग़रीब को ख़ंजर की धार पर

    12.4K reads
  3. तुझे नख़्ल-बंद-ए-हयात ने तिरी काविशों के ये फल दिए

    तुझे नख़्ल-बंद-ए-हयात ने तिरी काविशों के ये फल दिएकिया ख़ल्क़ बाग़-ए-जहाँ में जब तो समर भी हस्ब-ए-'अमल दिए

    12.4K reads
  4. करे ‘अर्ज़-ए-तमन्ना ख़ाक कोई उस सितमगर से

    करे ‘अर्ज़-ए-तमन्ना ख़ाक कोई उस सितमगर सेज़बाँ कटती है अब तो बात पर ख़ंजर निकलते हैं

    12.4K reads
  5. बर्क़ देहलवी के शेर

    दिन-रात पड़ा रहता हूँ दरवाज़े पे अपनेइस ग़म में कि कोई कभी आता था इधर से

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like