एक रात से दूसरी रात के किनारे तक
जीवन की कठिनाइयों को जोड़कर बनाया गया डोलता पुल,
नीचे झाँकने पर केवल चेहरा दिखाई देता है
ऐसी गहरी नदी से उठता मोहकारी धुआँ
सामने असीम अपरंपार अज्ञेयता
बिजली के जंगली नाच और गर्जना से भरा
अंतरिक्ष ही है सब ओर,
ऐसे में पाँव थका कर काम करने पर भी
क्या रहता है पाने को, सोचा मैंने एक बार।
फिर भी इस सफ़र के मनोहारी चित्रों को मिला
मेरी कविताएँ उँगलियों के सिरे पर इकट्ठी होती हैं तो
और जब मेरा हृदय दिन-प्रतिदिन की सुनहरी किरणों को उतार,
दूसरा सौरमंडल बनाता है, तो
और जब नन्हे तू दौड़ता आ मुझसे चिपट जाता है तो
मुझे महसूस होता है कि सब कुछ मिल गया मुझे।
मेरी योग्यता को खिलाने वाले, हे पवित्र जग,
क्रूर होने पर भी तेरा वंदन हो।








