दोहा - भाग 5 - बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन

बालकृष्ण शर्मा नवीनबालकृष्ण शर्मा नवीन8 Mar 1897 – 29 Sept 1960

5 min read · 12.4K reads

हमें बावरो कहत सब, जो हम जोहत बाट।
कहा कहैं? कछुपरि गई, ऐसी रेख ललाट।।41।।

हम विषपायी जमन के, सहैं अबोल कुबोल।
मानत नैकु न अनख हम, जानत आपुन मोल।।42।।

अजहूँ कछु-कछु है स्मरण, वा मुख की मुसकान।
कबहूँ तो या पन्थ ह्वै, निकसैंगे रसखान।।43।।

कोलाहल मचि जाइगौ, उमड़ैंगी जन-भीर।
तब साजन रस-बस खिंचे, ढ़रकैंगे हम तीर।।44।।

विह्वल चरण पखारिहैं, ये युग नयन अधीर।
न्योछावर ह्वै जाइंगे, उन पै हम स-शरीर।।45।।

मैं, जब तक पिय ना ढ़रत, हुलस हमारी ओर।
तब तक हम रहिहैं सतत, गहे प्रतीक्षा डोर।।46।।

पंछी बोलत चैं चटक, सलिल करत कल नाद।
सब जग ध्वनिमय, ह्वै रह्यो, हमैं मौन उन्माद।।47।।

कहा कहैं? कछु समझ हूँ, परत न कोऊ बात।
शब्द बापुरें सिमिट कैं, सकुचि सकुचि रहि जात।।48।।

उठि-उठि आवत कण्ठ लौं, हिय उत्ताल तरंग।
पै यह रसना बावरी, देत न बाकौ संग।।49।।

मौन रहहु जनि कछु कहहु, सहहु जगत अपवाद।
गूँगे ही तुम ह्वै रहौ, हे ‘नवीन’ अविवाद।।50।।
बालकृष्ण शर्मा नवीन
About the poet

बालकृष्ण शर्मा नवीन

बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' (१८९७ - १९६० ई०) हिन्दी कवि थे। वे परम्परा और समकालीनता के कवि हैं। उनकी कविता में स्वच्छन्दतावादी धारा के प्रतिनिधि स्वर के साथ-साथ राष्ट्रीय आंदोलन की चेतना, गांधी दर्शन और संवेदनाओं की झंकृतियां समान ऊर्जा और उठान के साथ सुनी जा सकती…

View profile & all 42 Poems / Stories

More from बालकृष्ण शर्मा नवीन

  1. विप्लव गायन - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    ==जन्म ==हिंदी साहित्य में प्रगतिशील लेखन के अग्रणी कवि पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन का जन्म सन् १८९७ में ग्वालियर जनपद के अर्न्तगत शुजालपुर गाँव में हुआ।

    12.5K reads
  2. असिधारा पथ - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    ओ असिधारा-पथ के गामी!विकट सुभट तुम, अथक पथिक तुम कंटक-कीर्णित मग-अनुगामी

    12.6K reads
  3. ओस बिंदु सम ढरके - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    हम तो ओस-बिंदु सम ढरकेआए इस जड़ता में चेतन तरल रूप कुछ धर के!

    12.5K reads
  4. प्राप्तव्य - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    इस धरती पर लाना है,हमें खींच कर स्वर्ग

    12.5K reads
  5. फागुन - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    अरे ओ निरगुन फागुन मास!मेरे कारागृह के शून्य अजिर में मत कर वास,

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like