यूँ तर्क किया साक़ी हमने तेरा मयख़ाना - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

2 min read · 12.3K reads

यूँ तर्क किया साक़ी हमने तेरा मयख़ाना,
देखा न गया हमसे दस्तूरे जुदागाना।

इस हाल में रहता है अब तो तेरा दीवाना,
उन्वान का उनवाँ है, अफ़साने का अफ़साना।

ज़िन्दाँ से न कुछ बेहतर है निज़ामे आशियाना,
वीराने में बस्ती है, बस्ती में है वीराना।

तेरी अंजुमन में तनहा मेरा रंग शायराना,
दानाओं में दाना है, दीवानों में दीवाना।
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like