कब तसव्वुर यार-ए-गुल-रुख़्सार का फ़े'ल-ए-अबस

बहराम जीबहराम जी

1 min read · 12.4K reads

कब तसव्वुर यार-ए-गुल-रुख़्सार का फ़े'ल-ए-अबस

इश्क़ है इस गुलशन-ओ-गुलज़ार का फ़े'ल-ए-अबस

निकहत-ए-गेसू-ए-ख़ूबाँ ने किया बे-क़द्र उसे

अब है सौदा नाफ़ा-ए-तातार का फ़े'ल-ए-अबस

रिश्ता-ए-उलफ़त रग-ए-जाँ में बुतों का पड़ गया

अब ब-ज़ाहिर शग़्ल है ज़ुन्नार का फ़े'ल-ए-अबस

आरज़ू-मंद-ए-शहादत आशिक़-ए-सादिक़ हुए

ग़ैर को डर है तिरी तलवार का फ़े'ल-ए-अबस

जब दिल-ए-संगीं-दिलाँ में कुछ असर होता नहीं

गिर्या है इस दीदा-ए-ख़ूँ-बार का फ़े'ल-ए-अबस

ख़्वाब में भी यार को इस का ख़याल आता नहीं

जागना था दीदा-ए-बेदार का फ़े'ल-ए-अबस

ख़ाली-अज़-हिकमत हुआ 'बहराम' कब फ़ेल-ए-हकीम

काम कब है दावर-ए-दादार का फ़े'ल-ए-अबस

बहराम जी
About the poet

बहराम जी

बहराम जी

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश