दूर हो दर्द-ए-दिल ये और दर्द-ए-जिगर किसी तरह

बहराम जीबहराम जी

1 min read · 12.4K reads

दूर हो दर्द-ए-दिल ये और दर्द-ए-जिगर किसी तरह

आज तो हम-नशीं उसे ला मिरे घर किसी तरह

तीर-ए-मिज़ा हो यार का और निशाना दिल मिरा

तीर पे तीर ता-ब-कै कीजे हज़र किसी तरह

नाला हो या कि आह हो शाम हो या पगाह हो

दिल में बुतों के हाए हाए कीजे असर किसी तरह

आई शब-ए-फ़िराक़ है रात है सख़्त ये बहुत

कीजे शुमार-ए-अख़तराँ ता हो सहर किसी तरह

इश्क़ में दिल से हम हुए महव तुम्हारे ऐ बुतो

ख़ाली हैं चश्म-ओ-दिल करो इन में गुज़र किसी तरह

बहराम जी
About the poet

बहराम जी

बहराम जी

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like