ये क़िस्सा वो नहीं तुम जिस को - ज़फ़र

बहादुर शाह ज़फ़रबहादुर शाह ज़फ़र24 Sept 1775 – 7 Sept 1862

4 min read · 12.4K reads

ये क़िस्सा वो नहीं तुम जिस को क़िस्सा-ख़्वाँ से सुनो
मेरे फ़साना-ए-ग़म को मेरी ज़बाँ से सुनो.

सुनाओ दर्द-ए-दिल अपना तो दम-ब-दम फ़रयाद
मिसाल-ए-नय मेरी हर एक उस्तुख़्वाँ से सुनो.

करो हज़ार सितम ले के ज़िक्र क्या यक यार
शिकायत अपनी तुम इस अपने नीम-जाँ से सुनो.

ख़ुदा के वास्ते ऐ हम-दमो न बोलो तुम
पयाम लाया है क्या नामा-बर वहाँ से सुनो.

तुम्हारे इश्क़ ने रुसवा किया जहाँ में हमें
हमारा ज़िक्र न तुम क्यूँके इक जहाँ से सुनो.

सुनो तुम अपनी जो तेग़-ए-निगाह के औसाफ़
जो तुम को सुनना हो उस शोख़-ए-दिल-सिताँ से सुनो.

ज़फ़र वो बोसा तो क्या देगा पर कोई दुश्नाम
जो तुम को सुनना हो उस शोख़-ए-दिल-सिताँ से सुनो.
बहादुर शाह ज़फ़र
About the poet

बहादुर शाह ज़फ़र

View profile & all 111 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like