याँ ख़ाक का बिस्तर है गले में कफ़नी है

बहादुर शाह ज़फ़रबहादुर शाह ज़फ़र24 Sept 1775 – 7 Sept 1862

1 min read · 12.4K reads

याँ ख़ाक का बिस्तर है गले में कफ़नी है

वाँ हाथ में आईना है गुल पैरहनी है

हाथों से हमें इश्क़ के दिन रात नहीं चैन

फ़रियाद ओ फ़ुग़ाँ दिन को है शब नारा-ज़नी है

हुश्यार हो ग़फ़लत से तू ग़ाफ़िल न हो ऐ दिल

अपनी तो नज़र में ये जगह बे-वतनी है

कुछ कह नहीं सकता हूँ ज़बाँ से कि ज़रा देख

क्या जाए है जिस जाए न कुछ दम-ज़दनी है

मिज़्गाँ पे मिरे लख़्त-ए-जिगर ही नहीं यारो

इस तार से वो रिश्ता अक़ीक़-ए-यमनी है

लिख और ग़ज़ल क़ाफ़िए को फेर 'ज़फ़र' तू

अब तब्अ' की दरिया की तिरी मौज-ज़नी है

बहादुर शाह ज़फ़र
About the poet

बहादुर शाह ज़फ़र

View profile & all 111 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like