क्या कहूँ दिल माइल-ए-ज़ुल्फ़-ए-दोता - ज़फ़र

बहादुर शाह ज़फ़रबहादुर शाह ज़फ़र24 Sept 1775 – 7 Sept 1862

5 min read · 12.4K reads

क्या कहूँ दिल माइल-ए-ज़ुल्फ़-ए-दोता क्यूँकर हुआ
ये भला चंगा गिरफ़्तार-ए-बला क्यूँकर हुआ.

जिन को मेहराब-ब-इबादत हो ख़म-ए-अबरू-ए-यार
उन का काबे में कहो सजदा अदा क्यूँकर हुआ.

दीदा-ए-हैराँ हमारा था तुम्हारे ज़ेर-ए-पा
हम को हैरत है के पैदा नक़्श-ए-पा क्यूँकर हुआ.

नामा-बर ख़त दे के उस नौ-ख़त को तू ने क्या कहा
क्या ख़ता तुझ से हुई और वो ख़फ़ा क्यूँकर हुआ.

ख़ाक-सारी क्या अजब खोवे अगर दिल का ग़ुबार
ख़ाक से देखो के आईना सफ़ा क्यूँकर हुआ.

जिन को यकताई का दावा था वो मिस्ल-ए-आईना
उन को हैरत है के पैदा दूसरा क्यूँकर हुआ.

तेरे दाँतों के तसव्वुर से न था गर आब-दार
जो बहा आँसू वो दुर्र-ए-बे-बहा क्यूँकर हुआ.

जो न होना था हुआ हम पर तुम्हारे इश्क़ में
तुम ने इतना भी न पूछा क्या हुआ क्यूँकर हुआ.

वो तो है ना-आशना मशहूर आलम में ज़फ़र
पर ख़ुदा जाने वो तुझ से आशना क्यूँकर हुआ.
बहादुर शाह ज़फ़र
About the poet

बहादुर शाह ज़फ़र

View profile & all 111 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like