हिज्र के हाथ से अब ख़ाक पड़े जीने में

बहादुर शाह ज़फ़रबहादुर शाह ज़फ़र24 Sept 1775 – 7 Sept 1862

1 min read · 12.4K reads

हिज्र के हाथ से अब ख़ाक पड़े जीने में

दर्द इक और उठा आह नया सीने में

ख़ून-ए-दिल पीने से जो कुछ है हलावत हम को

ये मज़ा और किसी को नहीं मय पीने में

दिल को किस शक्ल से अपने न मुसफ़्फ़ा रक्खूँ

जल्वा-गर यार की सूरत है इस आईने में

अश्क ओ लख़्त-ए-जिगर आँखों में नहीं हैं मेरे

हैं भरे लाल ओ गुहर इश्क़ के गंजीने में

शक्ल-ए-आईना 'ज़फ़र' से तो न रख दिल में ख़याल

कुछ मज़ा भी है भला जान मिरी लेने में

बहादुर शाह ज़फ़र
About the poet

बहादुर शाह ज़फ़र

View profile & all 111 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like