दृश्य

बहादुर पटेलबहादुर पटेल

1 min read · 12.4K reads

मैंने पेड़ को देखा

मैं पेड़ की तरह हरा हो गया

पास से बह रही नदी को देखा

मैं बहने लगा नदी के साथ

हवा ने मुझे छुआ

मैं हवा के साथ उड़ने लगा आसमान में

मैंने आसमान को देखा

मेरे भीतर भी था एक आसमान

मैंने आसमान को देखा

ताज़ा हो गया

मैंने हर उस चीज़ को देखा

जो मुझे मिली थी विरासत में

या उससे भी पहले

देखता हूँ आज के दृश्य

उनमें विद्यामन बहुत-सी चीज़ें

पुराने दृश्यों से मिलती-जुलती

कुछ चीज़ें ऐसी हैं कि

आज के समय को करती हैं अलग

यह दृश्यों को विचारों के साथ देखना है।

बहादुर पटेल
About the poet

बहादुर पटेल

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like