आइस-पाइस

बद्री नारायणबद्री नारायण5 Oct 1965

1 min read · 12.4K reads

बैठे हैं हम

गोल में

पहाड़ पर

खेलने आइस-पाइस

हमने कहा

नदी आइस-पाइस

पेड़-पौधे हरियाली आइस-पाइस

आइस-पाइस बादल

तूफ़ान आइस-पाइस

हम ताक में हैं कि

कह दें

मौत आइस-पाइस

बद्री नारायण
About the poet

बद्री नारायण

सुपरिचित कवि-विचारक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित। मूल नाम : बद्री नारायण जन्म : 05/10/1965

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like