तेरी महफ़िल में फ़र्क़-ए-कुफ़्र-ओ-ईमाँ कौन देखेगा - अज़ीज़ वारसी

अज़ीज़ वारसीअज़ीज़ वारसी

4 min read · 12.4K reads

तेरी महफ़िल में फ़र्क़-ए-कुफ़्र-ओ-ईमाँ कौन देखेगा
फ़साना ही नहीं कोई तो उनवाँ कौन देखेगा

यहाँ तो एक लैला के न जाने कितने मजनूँ हैं
यहाँ अपना गिरेबाँ अपना दामाँ कौन देखेगा

बहुत निकले हैं लेकिन फिर भी कुछ अरमान हैं दिल में
ब-जुज़ तेरे मेरा ये सोज़-ए-पिन्हाँ कौन देखेगा

अगर परदे की जुम्बिश से लरज़ता है तो फिर ऐ दिल
तजल्ली-ए-जमाल-ए-रू-ए-जानाँ कौन देखेगा

अगर हम से ख़फ़ा होना है तो हो जाइए हज़रत
हमारे बाद फिर अँदाज़-ए-यज़्दाँ कौन देखेगा

मुझे पी कर बहकने में बहुत ही लुत्फ़ आता है
न तुम देखोगे तो फिर मुझ को फ़रहाँ कौन देखेगा

जिसे कहता है इक आलम अज़ीज़ वारिस-ए-आलम
उसे आलम में हैरान ओ परेशाँ कौन देखेगा
अज़ीज़ वारसी
About the poet

अज़ीज़ वारसी

View profile & all 13 Poems / Stories

More from अज़ीज़ वारसी

  1. आख़िर-ए-शब वो तेरी अँगड़ाई - अज़ीज़ वारसी

    आख़िर-ए-शब वो तेरी अँगड़ाईकहकशाँ भी फलक पे शरमाई

    12.4K reads
  2. दिल में हमारे अब कोई अरमाँ नहीं रहा - अज़ीज़ वारसी

    दिल में हमारे अब कोई अरमाँ नहीं रहावो एहतिमाम-ए-गर्दिश-ए-दौराँ नहीं रहा

    12.4K reads
  3. हर जगह आप ने मुमताज़ बनाया है मुझे - अज़ीज़ वारसी

    हर जगह आप ने मुमताज़ बनाया है मुझेवाक़ई क़ाबिल-ए-एज़ाज़ बनाया है मुझे

    12.4K reads
  4. इक हम के उन के वास्ते महव-ए-फ़ुग़ाँ रहे - अज़ीज़ वारसी

    इक हम के उन के वास्ते महव-ए-फ़ुग़ाँ रहेइक वो के दस्त-ए-शौक़ से दामन-कशाँ रहे

    12.4K reads
  5. इतने नज़दीक से आईने को देखा न करो - अज़ीज़ वारसी

    इतने नज़दीक से आईने को देखा न करोरुख़-ए-ज़ेबा की लताफ़त को बढाया न करो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like