सिमट गई तो शबनम फूल सितारा थी

अज़रा परवीनअज़रा परवीन

1 min read · 12.4K reads

सिमट गई तो शबनम फूल सितारा थी

बिफर के मेरी लहर लहर अँगारा थी

कल तिरी ख़्वाहिश कब इतनी बंजारी थी

तू सर-ता-पा आँख था मैं नज़्ज़ारा थी

मैं कि जुनूँ के परों पे उड़ती ख़ुश्बू थी

रंग रंग के आकार में ढलता पारा थी

मैं धरती हूँ उसे यही बस याद रहा

भूल गया मैं और भी इक सय्यारा थी

तू ही तो इज़्न था तू ही अंजाम हुआ

तिरा बिछड़ना और मैं पारा पारा थी

अज़रा परवीन
About the poet

अज़रा परवीन

मूल नाम : अज़रा परवीन जन्म : उन्नाव, उत्तर प्रदेश

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like