आसमाँ साहिल समुंदर और मैं

अज़रा परवीनअज़रा परवीन

1 min read · 12.5K reads

आसमाँ साहिल समुंदर और मैं

खुलता फिर यादों का दफ़्तर और मैं

चार सम्तें आईना सी हर तरफ़

तुम को खो देने का मंज़र और मैं

मेरा उजला-पन नए अंदाज़ में

तेरी बख़्शिश मैली चादर और मैं

एक मूरत में तजरबे नित-नए

कितने बे-कल मेरा आज़र और मैं

खुलते हैं असरार अजब आलाम में

बंद होता वो हर इक दर और मैं

रात इक तारीक पिंजरा यास का

फ़ड़फ़ड़ाता एक पैकर और मैं

अज़रा परवीन
About the poet

अज़रा परवीन

मूल नाम : अज़रा परवीन जन्म : उन्नाव, उत्तर प्रदेश

View profile & all 14 Poems / Stories

More from अज़रा परवीन

  1. बे-ख़ुदा होने के डर में बे-सबब रोता रहा

    बे-ख़ुदा होने के डर में बे-सबब रोता रहादिल के चौथे आसमाँ पर कौन शब रोता रहा

    12.4K reads
  2. मिरी ख़ुद से मोहब्बत बढ़ गई है

    मिरी ख़ुद से मोहब्बत बढ़ गई हैबहुत पिंजरे से वहशत बढ़ गई है

    12.4K reads
  3. मैं तो पागल हूँ मिरी आँख के आँसू पे न जा

    मैं तो पागल हूँ मिरी आँख के आँसू पे न जाइश्क़ बस ख़्वाब है इस ख़्वाब के जादू पे न जा

    12.4K reads
  4. अब अपनी चीख़ भी क्या अपनी बे ज़बानी क्या

    अब अपनी चीख़ भी क्या अपनी बे ज़बानी क्यामहज़ असीरों की महसूर ज़िंदगानी क्या

    12.4K reads
  5. अब आँख भी मश्शाक़ हुई ज़ेर-ओ-ज़बर की

    अब आँख भी मश्शाक़ हुई ज़ेर-ओ-ज़बर कीख़्वाहिश तो तिरी घाट की रह पाई न घर की

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like