मिरी ख़ुद से मोहब्बत बढ़ गई है

अज़रा परवीनअज़रा परवीन

1 min read · 12.4K reads

मिरी ख़ुद से मोहब्बत बढ़ गई है

बहुत पिंजरे से वहशत बढ़ गई है

हैं मेरे ख़्वाब सारे मोम के बुत

मिरे सूरज तमाज़त बढ़ गई है

हमारे बीच बेदारी ही ग़म थी

बस अब नींदों की हाजत बढ़ गई है

ये क्या बाज़ार कैसे लोग यूसुफ़

इधर क्यों तेरी रग़बत बढ़ गई है

सुनाई देता है सब अन-कहा भी

तिरी धुन में समाअ'त बढ़ गई है

कभी नींदों से मैं वहशत-ज़दा थी

पर अब ख़्वाबों से राहत बढ़ गई है

मैं बचना चाहती हूँ अपनी जाँ से

मिरी मुझ से मोहब्बत बढ़ गई है

नशा सूरज को हो जाए तो क्या हो

मिरी हैरत पे हैरत बढ़ गई है

अज़रा परवीन
About the poet

अज़रा परवीन

मूल नाम : अज़रा परवीन जन्म : उन्नाव, उत्तर प्रदेश

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like