अब आँख भी मश्शाक़ हुई ज़ेर-ओ-ज़बर की

अज़रा परवीनअज़रा परवीन

1 min read · 12.4K reads

अब आँख भी मश्शाक़ हुई ज़ेर-ओ-ज़बर की

ख़्वाहिश तो तिरी घाट की रह पाई न घर की

रंग अपने जो थे भर भी कहाँ पाए कभी हम

हम ने तो सदा रद्द-ए-अमल में ही बसर की

जब सिर्फ़ तिरे गुल में मिरा हिस्सा नज़र है

फिर सोच है क्या दर्द ये ताख़ीर नज़र की

ये कूफ़े की गलियाँ हैं कि ये मेरी रगें भी

हर सम्त से चुभती है अनी मुझ को शिमर की

अज़रा परवीन
About the poet

अज़रा परवीन

मूल नाम : अज़रा परवीन जन्म : उन्नाव, उत्तर प्रदेश

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like