सुब्ह के दो मंज़र - नज़्म

अज़रा नक़वीअज़रा नक़वी22 Feb 1952

1 min read · 12.4K reads

मोतिया से खिले हुए बच्चे

पाक मासूम नर्म चेहरों पर

सुब्ह की ताज़गी का नूर लिए

लाल पीले सजीले बस्तों में

अपनी माओं का प्यार बाप के ख़्वाब

रोज़ स्कूल ले के जाते हैं

सुब्ह होती है फेंक देता है

ज़र्द मैला थका थका सूरज

पाक मासूम नर्म चेहरों पर

रोज़ी रोटी की एहतियाज की धूल

सुब्ह होती है कच्ची बस्ती में

रोज़ की तरह जाग उठते हैं

नन्हे मज़दूर भोले सौदागर

फूल से हाथों वाले कारी-गर

कार-ख़ानों में शाह-राहों पर

तंग गलियों में चाय-ख़ानों में अपनी क़िस्मत जगाने जाते हैं

अज़रा नक़वी
About the poet

अज़रा नक़वी

जन्म : 22 Feb 1952 | दिल्ली संबंधी : सुग़रा मेहदी (Aunt)

View profile & all 32 Poems / Stories

More from अज़रा नक़वी

  1. एयरपोर्ट स्टेशन सड़कों पर हैं कितने सारे लोग

    एयरपोर्ट स्टेशन सड़कों पर हैं कितने सारे लोगजाने कौन से सुख की ख़ातिर फिरते मारे मारे लोग

    12.4K reads
  2. किसी एहसास में पहली सी अब शिद्दत नहीं होती

    किसी एहसास में पहली सी अब शिद्दत नहीं होतीकि अब तो दिल के सन्नाटे से भी वहशत नहीं होती

    12.4K reads
  3. ये दिल बस में कभी मेरे रहा नईं

    ये दिल बस में कभी मेरे रहा नईंकभी यादों का दामन छोड़ता नईं

    12.4K reads
  4. कैसे कैसे स्वाँग रचाए हम ने दुनिया-दारी में

    कैसे कैसे स्वाँग रचाए हम ने दुनिया-दारी मेंयूँ ही सारी उमर गँवा दी औरों ग़म-ख़्वारी में

    12.4K reads
  5. मो'तबर से रिश्तों का साएबान रहने दो

    मो'तबर से रिश्तों का साएबान रहने दोमेहरबाँ दुआओं में ख़ानदान रहने दो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like