किसी एहसास में पहली सी अब शिद्दत नहीं होती

अज़रा नक़वीअज़रा नक़वी22 Feb 1952

1 min read · 12.4K reads

किसी एहसास में पहली सी अब शिद्दत नहीं होती

कि अब तो दिल के सन्नाटे से भी वहशत नहीं होती

ज़माने-भर के ग़म अपना लिए हैं ख़ुद-फ़रेबी में

ख़ुद अपने ग़म से मिलने की हमें फ़ुर्सत नहीं होती

गुज़र जाती है सारी ज़िंदगी जिन के तआ'क़ुब में

बगूले हैं किसी भी ख़्वाब की सूरत नहीं होती

क़सम खाई है हम ने बारहा ख़ामोश रहने की

मगर घुट-घुट के रहने की अभी आदत नहीं होती

उसे मैं आगही का फ़ैज़ समझूँ या सज़ा समझूँ

हमें दुनिया की नैरंगी पे अब हैरत नहीं होती

जहाँ पर मक्र-ओ-फ़न आदाब-ए-महफ़िल बन के छाया हो

हमें ऐसी किसी महफ़िल से कुछ निस्बत नहीं होती

हज़ारों अन-कही बातें जिन्हें लिखने को जी चाहे

कभी हिम्मत नहीं होती कभी फ़ुर्सत नहीं होती

अज़रा नक़वी
About the poet

अज़रा नक़वी

View profile & all 32 Poems / Stories

More from अज़रा नक़वी

  1. एयरपोर्ट स्टेशन सड़कों पर हैं कितने सारे लोग

    एयरपोर्ट स्टेशन सड़कों पर हैं कितने सारे लोगजाने कौन से सुख की ख़ातिर फिरते मारे मारे लोग

    12.4K reads
  2. ये दिल बस में कभी मेरे रहा नईं

    ये दिल बस में कभी मेरे रहा नईंकभी यादों का दामन छोड़ता नईं

    12.4K reads
  3. कैसे कैसे स्वाँग रचाए हम ने दुनिया-दारी में

    कैसे कैसे स्वाँग रचाए हम ने दुनिया-दारी मेंयूँ ही सारी उमर गँवा दी औरों ग़म-ख़्वारी में

    12.4K reads
  4. मो'तबर से रिश्तों का साएबान रहने दो

    मो'तबर से रिश्तों का साएबान रहने दोमेहरबाँ दुआओं में ख़ानदान रहने दो

    12.4K reads
  5. दास्तान-ए-ज़िंदगी लिखते मगर रहने दिया

    दास्तान-ए-ज़िंदगी लिखते मगर रहने दियाउस के हर किरदार को बस मो'तबर रहने दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like