मो'तबर से रिश्तों का साएबान रहने दो

अज़रा नक़वीअज़रा नक़वी22 Feb 1952

1 min read · 12.4K reads

मो'तबर से रिश्तों का साएबान रहने दो

मेहरबाँ दुआओं में ख़ानदान रहने दो

मुज़्महिल से बाम-ओ-दर ख़स्ता-हाल दीवारें

बाप की निशानी है वो मकान रहने दो

फैलते हुए शहरो अपनी वहशतें रोको

मेरे घर के आँगन पर आसमान रहने दो

आने वाली नस्लें ख़ुद हल तलाश कर लेंगी

आज के मसाइल को ख़ुश-गुमान रहने दो

उलझे उलझे रेशम की डोर से बंधे रिश्ते

हर घड़ी मोहब्बत का इम्तिहान रहने दो

क्या बहुत ज़रूरी है सारी बात कह डालें

जुगनुओं से कुछ लम्हे दरमियान रहने दो

अज़रा नक़वी
About the poet

अज़रा नक़वी

जन्म : 22 Feb 1952 | दिल्ली संबंधी : सुग़रा मेहदी (Aunt)

View profile & all 32 Poems / Stories

More from अज़रा नक़वी

  1. एयरपोर्ट स्टेशन सड़कों पर हैं कितने सारे लोग

    एयरपोर्ट स्टेशन सड़कों पर हैं कितने सारे लोगजाने कौन से सुख की ख़ातिर फिरते मारे मारे लोग

    12.4K reads
  2. किसी एहसास में पहली सी अब शिद्दत नहीं होती

    किसी एहसास में पहली सी अब शिद्दत नहीं होतीकि अब तो दिल के सन्नाटे से भी वहशत नहीं होती

    12.4K reads
  3. ये दिल बस में कभी मेरे रहा नईं

    ये दिल बस में कभी मेरे रहा नईंकभी यादों का दामन छोड़ता नईं

    12.4K reads
  4. कैसे कैसे स्वाँग रचाए हम ने दुनिया-दारी में

    कैसे कैसे स्वाँग रचाए हम ने दुनिया-दारी मेंयूँ ही सारी उमर गँवा दी औरों ग़म-ख़्वारी में

    12.4K reads
  5. दास्तान-ए-ज़िंदगी लिखते मगर रहने दिया

    दास्तान-ए-ज़िंदगी लिखते मगर रहने दियाउस के हर किरदार को बस मो'तबर रहने दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like