कैसे कैसे स्वाँग रचाए हम ने दुनिया-दारी में

अज़रा नक़वीअज़रा नक़वी22 Feb 1952

1 min read · 12.4K reads

कैसे कैसे स्वाँग रचाए हम ने दुनिया-दारी में

यूँ ही सारी उमर गँवा दी औरों ग़म-ख़्वारी में

हम भी कितने सादा-दिल थे सीधी सच्ची बात करें

लोगों ने क्या क्या कह डाला लहजों की तह-दारी में

जब दुनिया पर बस न चले तो अंदर अंदर कुढ़ना क्या

कुछ बेले के फूल खिलाएँ आँगन की फुलवारी में

कई दिनों से जिस्म ओ जाँ पर इक बे-कैफ़ी छाई है

भीग रही है रात सुनाओ कोई ग़ज़ल दरबारी में

आने वाले कल की ख़ातिर हर हर पल क़ुर्बान किया

हाल को दफ़ना देते हैं हम जीने की तय्यारी में

तुम भी इन बीते बरसों की कोई निशानी ले आना

मैं तुम से मिलने आऊँगी इसी बसंती सारी में

अब की बार जो घर जाना तो सारे एल्बम ले आना

वक़्त की दीमक लग जाती है यादों की अलमारी में

अज़रा नक़वी
About the poet

अज़रा नक़वी

जन्म : 22 Feb 1952 | दिल्ली संबंधी : सुग़रा मेहदी (Aunt)

View profile & all 32 Poems / Stories

More from अज़रा नक़वी

  1. एयरपोर्ट स्टेशन सड़कों पर हैं कितने सारे लोग

    एयरपोर्ट स्टेशन सड़कों पर हैं कितने सारे लोगजाने कौन से सुख की ख़ातिर फिरते मारे मारे लोग

    12.4K reads
  2. किसी एहसास में पहली सी अब शिद्दत नहीं होती

    किसी एहसास में पहली सी अब शिद्दत नहीं होतीकि अब तो दिल के सन्नाटे से भी वहशत नहीं होती

    12.4K reads
  3. ये दिल बस में कभी मेरे रहा नईं

    ये दिल बस में कभी मेरे रहा नईंकभी यादों का दामन छोड़ता नईं

    12.4K reads
  4. मो'तबर से रिश्तों का साएबान रहने दो

    मो'तबर से रिश्तों का साएबान रहने दोमेहरबाँ दुआओं में ख़ानदान रहने दो

    12.4K reads
  5. दास्तान-ए-ज़िंदगी लिखते मगर रहने दिया

    दास्तान-ए-ज़िंदगी लिखते मगर रहने दियाउस के हर किरदार को बस मो'तबर रहने दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like