नुक़रई तिलिस्म - नज़्म

अज़रा नक़वीअज़रा नक़वी22 Feb 1952

1 min read · 12.4K reads

रात तारीक थी इक काले समुंदर की तरह

अजनबी देस था तन्हाई थी

जगमगाते हुए बाज़ारों की बे-कैफ़ फ़ज़ा

और बोझल सा किए देती थी जिस्म-ओ-जाँ को

शहर की हद से परे

दूर तक फैले हुए रेत की सफ़्फ़ाकी थी

आसमान धूल में लिपटा हो ता-हद्द-ए-नज़र

कोई साया न सराब

कार में बजता हुआ गीत भी अल्फ़ाज़ की तकरार था

बे-रूह थी लय

फिर अचानक मुझे मानूस से इक लम्स ने बेदार किया

थपकियाँ दे के मिरे शाने पर

प्यार से सरगोशी की

मैं तिरे साथ यहाँ तक आया

मैं अभी चूम के आया हूँ तिरी ख़ाक-ए-वतन

तेरी गलियाँ तिरे मानूस दर-ओ-बाम तेरा घर आँगन

तेरे माँ-बाप के आज़ुर्दा से मुशफ़िक़ चेहरे

मुंतज़िर आँखों की ख़ामोशी को चूम आया हूँ

तेरे आँगन की चमेली की दुआ लाया हूँ

याद है याद है

कोई कहता ही रहा

वो सितंबर की ख़ुनुक रात थी मैं था तुम थीं

रेडियो पर कोई बजती हुई स्पैनिश धुन

दूर पीपल के घने जंगल में

हम को मदहोश किए देती थी

याद है

तुझ को लड़कपन में कभी

आम के बौर की बेले की चमेली की महक साथ लिए

कच्चे आँगन में झुके नीम की शाख़ों में हवा बहती थी

और हम दोनों बहुत देर तलक जागते थे

राज़ की बातें किया करते थे

कोई कहता ही रहा

याद करो याद करो

दीप से दीप जले यादों के

और कुछ ऐसा हुआ

यक-ब-यक चलने लगी बाद-ए-सबा नज्द के सहराओं में

और इक नूर का दरिया सा नज़र आने लगा सहरा में

कार के बंद दरीचे से उतर आया मिरी गोद में चाँद

अज़रा नक़वी
About the poet

अज़रा नक़वी

जन्म : 22 Feb 1952 | दिल्ली संबंधी : सुग़रा मेहदी (Aunt)

View profile & all 32 Poems / Stories

More from अज़रा नक़वी

  1. एयरपोर्ट स्टेशन सड़कों पर हैं कितने सारे लोग

    एयरपोर्ट स्टेशन सड़कों पर हैं कितने सारे लोगजाने कौन से सुख की ख़ातिर फिरते मारे मारे लोग

    12.4K reads
  2. किसी एहसास में पहली सी अब शिद्दत नहीं होती

    किसी एहसास में पहली सी अब शिद्दत नहीं होतीकि अब तो दिल के सन्नाटे से भी वहशत नहीं होती

    12.4K reads
  3. ये दिल बस में कभी मेरे रहा नईं

    ये दिल बस में कभी मेरे रहा नईंकभी यादों का दामन छोड़ता नईं

    12.4K reads
  4. कैसे कैसे स्वाँग रचाए हम ने दुनिया-दारी में

    कैसे कैसे स्वाँग रचाए हम ने दुनिया-दारी मेंयूँ ही सारी उमर गँवा दी औरों ग़म-ख़्वारी में

    12.4K reads
  5. मो'तबर से रिश्तों का साएबान रहने दो

    मो'तबर से रिश्तों का साएबान रहने दोमेहरबाँ दुआओं में ख़ानदान रहने दो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like