इक क़िस्सा-ए-पारीना के किरदार हैं हम लोग
गुज़री हुई तहज़ीब के आसार हैं हम लोग
गुम-कर्दा रिवायात की अफ़्सुर्दा सी ख़ुशबू
कुम्हलाए हुए बाग़ की महकार हैं हम लोग
ऐसा भी नहीं सारे ज़माने से ख़फ़ा हैं
झल्लाए हुए वक़्त का इज़हार हैं हम लोग
ये तो नहीं कहते कि सिंघासन पे बिठा दो
थोड़ी सी मुरव्वत के तो हक़दार हैं हम लोग
जीने के लिए और जतन कितने करेंगे
ये कैसे मसाइल में गिरफ़्तार हैं हम लोग








