दास्तान-ए-ज़िंदगी लिखते मगर रहने दिया

अज़रा नक़वीअज़रा नक़वी22 Feb 1952

1 min read · 12.4K reads

दास्तान-ए-ज़िंदगी लिखते मगर रहने दिया

उस के हर किरदार को बस मो'तबर रहने दिया

कोई मंज़िल कोई मफ़रूज़ा न था पेश-ए-नज़र

ज़ेर-ए-पा इक रह-गुज़र थी रहगुज़र रहने दिया

दिल के हर मौसम ने बख़्शी दौलत-ए-एहसास-ओ-दर्द

सिर्फ़ इस सरमाए को ज़ाद-ए-सफ़र रहने दिया

साथ इक ख़ुश-बाश लहजा महफ़िलों में ले के आए

दिल की वीरानी को तन्हा अपने घर रहने दिया

शोर करती भागती दुनिया में शामिल भी रहे

एक सुर मद्धम सा दिल के साज़ पर रहने दिया

वक़्त के बहते हुए दरिया पे कश्ती डाल कर

सारे अंदेशों से ख़ुद को बे-ख़बर रहने दिया

ख़ुद-ग़रज़ थोड़ा सा होना भी ज़रूरी था मगर

तजरबों से सीख कर भी ये हुनर रहने दिया

सारी दुनिया के लिए हर शब दुआ-ए-ख़ैर की

ज़िक्र अपनी ख़्वाहिशों का मुख़्तसर रहने दिया

क्यूँ कोई देखे हमारे दिल की सारी मुम्लिकत

इक झलक दिखलाई है और बेशतर रहने दिया

कौन दामन-गीर है अक्सर ये करता है सवाल

कर तो सकतीं थीं बहुत कुछ तुम मगर रहने दिया

अज़रा नक़वी
About the poet

अज़रा नक़वी

जन्म : 22 Feb 1952 | दिल्ली संबंधी : सुग़रा मेहदी (Aunt)

View profile & all 32 Poems / Stories

More from अज़रा नक़वी

  1. एयरपोर्ट स्टेशन सड़कों पर हैं कितने सारे लोग

    एयरपोर्ट स्टेशन सड़कों पर हैं कितने सारे लोगजाने कौन से सुख की ख़ातिर फिरते मारे मारे लोग

    12.4K reads
  2. किसी एहसास में पहली सी अब शिद्दत नहीं होती

    किसी एहसास में पहली सी अब शिद्दत नहीं होतीकि अब तो दिल के सन्नाटे से भी वहशत नहीं होती

    12.4K reads
  3. ये दिल बस में कभी मेरे रहा नईं

    ये दिल बस में कभी मेरे रहा नईंकभी यादों का दामन छोड़ता नईं

    12.4K reads
  4. कैसे कैसे स्वाँग रचाए हम ने दुनिया-दारी में

    कैसे कैसे स्वाँग रचाए हम ने दुनिया-दारी मेंयूँ ही सारी उमर गँवा दी औरों ग़म-ख़्वारी में

    12.4K reads
  5. मो'तबर से रिश्तों का साएबान रहने दो

    मो'तबर से रिश्तों का साएबान रहने दोमेहरबाँ दुआओं में ख़ानदान रहने दो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like