गर्मी आ गई
घोंसला बनाने का वक़्त आ गया
जल्दी करो
दम्पति पेड़ की टहनी पर आ बैठे
सूखे तिनकों को चोंच से टुकड़े-टुकड़े कर लिया
काफ़ी नहीं, थोड़े और चाहिए
सूखने के लिए तैयार पत्तों के बीच
धूप के आने से पहले
वे लौट आए
जोड़ कर पतली टहनियाँ लगा
विभ्रम से खोदने लगे
पूँछ और पंख टहनियों में उलझे
उफ़, क्या है!
जल्दी करो
गर्मी आ गई
घोंसला बनाने का वक़्त आ गया
सब ठीक-ठाक होने पर अंडे देना है
बचाकर रखना है
अंडे चुराने वाले बच्चों से
ऊपर चढ़ते साँप से
चीलों की लालची निगाह से
घोंसला बनाने का वक़्त आ गया
जल्दी करो
गर्मी आ गई
इतना लिखकर मैंने ऊपर देखा तो
पक्षी उड़ गए थे।








