आमजन की बोली से कुछ फ़ासले पर
विशिष्ट जन माइक्रोफ़ोन पर दहाड़ रहे थे
कभी-कभी तो यह भी संदेह होता
उन्होंने मनुष्यता की किन-किन परिधियों को लाँघकर
अपने गले को माइक के लिए तैयार किया होगा
मनुष्य और विशिष्ट मनुष्य में एक मूलभूत अंतर है
शब्द मनुष्य के भावों के वाहक होते हैं
विशिष्टता के शब्द भावहीन होते हैं








