तुम्हें याद करना
स्मृतियों की प्लेलिस्ट से सबसे पसंदीदा गीत चुनना है
वह धुन, वह मुख, वह बोल, वह आवाज़, वह-वह-वह...
गीतों के भीतर हमारी आत्मा का अंश रहता है
हमारी जान गीतों में क़ैद है
हमारे अलग हो जाने से गीत मिट जाएगा
यह ज़रूरी है कि गीत बचा रहे
वह याद बची रहे जब क़दम तुम्हारे बोल पर मौन ठहरे थे
वह शाम सभी शामों के संश्लेषण से उपजी थी : शामों की रॉकस्टार








