प्रूफ़रीडर्स

अविनाश मिश्रअविनाश मिश्र

1 min read · 12.4K reads

वे ऐनक लगाकर सोते हैं

गल़तियों के स्वप्नवाही, सर्वव्यापी और अमित विस्तार में

वे साहित्यकारों की तरह लगते हैं

महाकाव्यों की ग़लतियाँ जाँचते हुए

इस संसार की असमाप्त दैनिकता के असंख्य पाटों के बीच

वे सतत एक त्रासदी में हैं

वे सब पुस्तकें वे पढ़ चुके हैं जो मैं पढ़ूँगा

वे सब जगहें वे सुधारकर रख देंगे एक दिन

जो मैंने बिगाड़कर रख दी हैं

वे एक साथ मेरे पूर्वज एक साथ मेरे वंशज हैं

अविनाश मिश्र
About the poet

अविनाश मिश्र

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like